Spread the love

हमीरपुर | मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उपरहका में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर साफ कर रही एक 28 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपरहका निवासी उषा (28 वर्ष), पत्नी भान सिंह, रविवार रात करीब 9 बजे अपने घर में कूलर की सफाई कर रही थी। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण वह कूलर का पानी बदलकर उसे चालू करने की तैयारी में थी। सफाई के दौरान अचानक कूलर की बॉडी में करंट उतर आया। उषा इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई और अचेत होकर गिर पड़ी हादसे के बाद आनन-फानन में परिजन उषा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मुस्करा पहुँचे। वहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बी.एस. राजपूत ने गहन परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका का परिवार बेहद साधारण है और मेहनत-मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है। इस हादसे ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि उषा के 9 वर्षीय मासूम बेटे के सिर से माँ का साया हमेशा के लिए छीन लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *