Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नगर के महोबा रोड स्थित स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय में स्थित स्वामी जी की समाधि से रामलीला मैदान तक भक्ति तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान समाधि स्थल पर भूतपूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।
भाजपा के नगर अध्यक्ष महेंद्र गांधी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय पर स्थित स्वामी जी की समाधि से नगर के रानी लक्ष्मी बाई तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए रामलीला मैदान में स्थित मां शारदा विद्यालय में समाप्त हुई। इससे पहले मौजूद जनसमूह ने स्वामी जी की समाधि पर पुष्पांजलि कर उनका आशीर्वाद भी लिया। यात्रा के दौरान डीजे की देशभक्ति मय धुनों में भाजपाई अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत, राठ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधानसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विकास साहू उर्फ़ बल्लू, नगर प्रभारी डॉ आराधना राजपूत, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल, सह संयोजक हरिश्चंद्र कुशवाहा , ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि राठ अमरचंद अनुरागी,ब्लाक प्रमुख मुस्करा वीरनारायण राजपूत,जिला पंचायत सदस्य मुस्करा करन राजपूत दद्दू दीपेन्द्र सिंह परिहार मुकेश गुप्ता, राजदीप पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *