मुस्करा (हमीरपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुस्करा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गहरौली गांव से भेड़ व बकरियां चोरी करने की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 26 जुलाई 2026 को गहरौली (थाना मुस्करा) निवासी वादी बलराम पुत्र बृजलाल के घर से अज्ञात चोरों ने 11 भेड़ें और 2 बकरियां चुरा ली थीं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 28 जुलाई 2026 को थाना मुस्करा में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026, धारा 305 BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था मुकदमे की जांच और चोरों की तलाश में जुटी मुस्करा पुलिस टीम ने 09 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर बसवारी तिराहा के पास से मवेशी चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो कार (UP34AA7576) के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचा शाहरुख (उम्र लगभग 28 वर्ष), पुत्र सब्बीर निवासी उरई मुरार खेड़ा, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन सहबान (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र रेयाज निवासी घाटमपुर, थाना घाटमपुर कोतवाली, जनपद कानपुर नगर मुस्करा पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
