Spread the love

हमीरपुर। जनपद में योगी सरकार के आदेश के बाद सावन महीने में नॉनवेज की दुकानों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शहर भर में घूम-घूमकर नॉनवेज की दुकानें बंद करवाईं। सड़क किनारे खुले में दुकानदार मीट की दुकानों में बिरयानी आदि बेच रहे थे।
हमीरपुर शहर में पुलिस टीम ने बाजारों में जाकर दुकानदारों को सरकार के निर्देशों से अवगत कराया और सावन भर दुकानें न खोलने और खुले में नॉनवेज नहीं बेचने की हिदायत दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से नॉनवेज दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोगों ने सरकार के फैसले का समर्थन भी किया। फिलहाल सावन महीने तक शहर में नॉनवेज की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध और खुले में बिक्री पर रोक है। वहीं हिंदू नेताओं का कहना है कि अगर सावन के महीने में दुकान खोली जाती है और खुले में मीट बेचा जाता है तो प्रदर्शन किया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *