मुस्करा (हमीरपुर)। जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर गिरोह द्वारा निरंतर चोरिया किये जाने से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश व्याप्त है।आधा दर्जन से अधिक हुई चोरियों का खुलासा न होने से लोग खासे नाराज दिख रहे हैं, थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी भिटारी निवासी फूलसिंह पुत्र मक्खू ने बताया कि वह मुस्करा महोबा रोड मुस्करा से महज एक किमी की दूरी पर गल्ला खरीद की दुकान और गुटका नमकीन तथा अन्य सामग्री की छोटी सी दुकान कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के बाहर रखी गुमटी का ताला तोड़ कर दुकान में रखे 1300 के लगभग रुपये और गुटका नमकीन चोरी कर ले गये,कहा कि गनीमत यह रही कि गुमटी के पीछे गल्ला खरीद की दुकान में खरीद किया हुआ मॉल रखा था,उसका ताला नहीं तोड़ा नहीं तो हजारों का नुकसान हो जाता,घटना उपरांत सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो गुमटी (दुकान )का ताला टूटा हुआ था,जिसके बाद उसने 112 पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है,वहीं इसी तरह मुस्करा के मुहल्ला चार थोप निवासी खेल सिंह पुत्र ब्रजकिशोर लोधी की बीते दिनों 03 बकरिया बिलगांव रोड के आंबेडकर स्कूल के पास मकान से ताला तोड़ कर चोर ले उड़े जिसकी शिकायत की गई पर कोई सुराग नहीं मिला,वहीं मुस्करा निवासी अम्पू शाहू चार थोप की 03बकरी चोर ले उड़े जिसकी शिकायत पुलिस से की आज तक सुराग नहीं लगा,वहीं मुस्करा निवासी ही हेमराज अहिरवार ने बताया कि उसकी भी ताला तोड़ कर 4बकरी ले उड़े पर उसकी जानकारी लगने से जब कुछ लोगों ने घेराव किया तो निकल नहीं सके सुबह चार बजे बकरी छोड़ कर भाग गए जिस कारण उसकी बकरी बच गई, वही बताया कि माहेश्वरी दीन अहिरवार चार थोप के रात्रि में 4 मोबाइल और कुछ पैसे सोते वक्त चोर ले उड़े,इतना ही नहीं मुस्करा के चार थोप मस्जित के पास निवासी हसन बताते हैं कि उनकी मोटर साइकिल रात्रि में बरामदा में रखी थी जिसको अज्ञात चोर ले उड़े थे पर खोजबीन करने पर अलरा रोड में पड़ी मिली,इसी तरह मुस्करा में लगभग दर्जन भर चोरिया हुई ,जिसका खुलासा करने या छुटमुट चुर कुट चोर गिरोह को पकड़ने में मुस्करा पुलिस नाकाम साबित हो रही है ,इस गिरोह द्वारा निरंतर चोरिया किये जाने से लोगों में भय का माहौल है और लोग रात्रि में जाग कर घर की क्रमवार रखवाली कर रहे हैं,थाना क्षेत्र के लोगों ने जनपद के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि इस चोर गिरोह का पर्दाफाश कर हो रही चोरियों से निजात दिलाई जाय।
