Spread the love

हमीरपुर। जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पारा रैपुरा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक खेत में गराजे (देशी मशरूम) खोजने गया था, तभी खेत में टूटकर पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया। पानी से भीगे तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,थाना क्षेत्र पारा रैपुरा गांव निवासी अमन उर्फ घण्टू (25 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे खेत गया था। इसी दौरान वह खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। बारिश के कारण तार के आसपास पानी भरा होने से करंट फैल गया था, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सुमेरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अमन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। वह विवाहित था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। उसकी पत्नी गर्भवती भी है। इकलौते बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *