Spread the love

हमीरपुर ।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने छात्राओं के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की गई।परिषद की मातृ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपा तिवारी के.नेतृत्व मे छात्राओं व उनके परिजनों नें अम्बेडकर पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलुश निकालकर प्रदर्शन किया,डीएम को दिये गए ज्ञाॉपन मे बताया की के प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं के साथ बल प्रयोग करना दुर्व्यवहार व अनुचित है। संगठन ने छात्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।दीपा तिवारी नें कहा की छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। संगठन ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की अपील की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *