Spread the love

राठ (हमीरपुर)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को राठ कस्बे में युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही हाल ही में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी नाराजगी जताई। जुलूस मुहाल पठनऊ से शुरू होकर नागायच चौराहा, उरई रोड स्टैंड और अंबेडकर चौराहा होते हुए बजरिया में समाप्त हुआ। इस दौरान युवा हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। छात्र गौरव यादव ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए प्रभावी कानून बनाना चाहिए।प्रदर्शन में गौरव यादव, मुस्ताक खान (पूर्व नगर अध्यक्ष, कांग्रेस), शहबाज, मोहित यादव, लल्ला यादव, सनी यादव, शुभ यादव, दीपेश राजपूत, साहिब खान, तोहिद खान, आदर्श पंडित, ऋषभ साहू, अरसेल खान सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *