Spread the love

हमीरपुर।संपूर्ण कंडेरे करन/कर्ण समाज महासंघ भारत रजि0 राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लटूर लाल कर्ण सासना की अध्यक्षता में गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मेधावी छात्र छात्राओ तथा मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ समाज सेवियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर,श्री गणेश वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया ।
गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से सम्मान समारोह में, संगठन द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह(शील्ड )देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लटूर लाल कर्ण सासना राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रत्येक मेधावी छात्र -छात्राओं को नकद 1000–1000 रूपये पारितोषित प्रदान कर स्नेह आशीर्वाद दिया।
वहीं मेधावी सम्मान समारोह के दौरान कर्ण राष्ट्रीय संयोजक रामकिशन द्वारा उपस्थित लोगों को उद्बोधन करते हुए कहा कि समाज में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने की ज़रूरत है ।कहा कि समाज में स्वाभिमान और आत्म गौरव के लिए महामृत्युंजय,सूर्य पुत्र दानवीर कर्ण को अपने समाज का आदर्श तथा पहचान प्रणेता मानकर “कर्ण” लिखे तथा कर्ण को गुजरात प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग में भी गजट कराने के प्रयास किए जाए। वही योगाचार्य सुरेश सिंह कर्ण वंशी राष्ट्रीय महासचिव ने समारोह का सहज, सरल शब्दावली में मंच संचालन करते हुए कहा कि आज डिजीटल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, रोजगारोन्मुखी शिक्षा का युग है ।वर्तमान परिवेश में हम सबको बच्चों की तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा तथा शिक्षित समाज ही समाज की दिशा और दशा बदल सकते हैं।चूरामन सिंह कर्ण राष्ट्रीय संरक्षक और बालेराम कर्ण वरिष्ठ उपाध्यक्ष , राजेश नागर नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शिवकुमार कर्ण राष्ट्रीय आडीटर , नेमसिंह कर्ण दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष,सभी ने ,बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ , बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बिजेंद्र सिंह कर्ण दिल्ली प्रदेश महासचिव ने फेसबुक पर मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह को फेसबुक पर लाइव दिखाकर घर-घर पहुंचाने का कार्य किया। त्रिमल कर्ण प्रचार सचिव दिल्ली ने गणेश स्तुति से समारोह का शुभारंभ किया।,मानिक चंद कर्ण संगठन सचिव एवं रामबाबू नागर के पी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रूपकिशोर संरक्षक राजस्थान प्रदेश ने महारथी ,सूर्यपुत्र दानवीर कर्ण को समाज का आदर्श महापुरुष मानकर कर्ण को सरकार में गजट करवाने पर जोर दिया ।
बद्रीलाल कर्ण राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष,ने समाज में फैली कुरितियों को दूर करने की बात कही। महावीर कर्ण एवं शिवराज कर्ण – कष्ट निवारण हनूमान मंदिर समिति अध्यक्ष कोटा एवं ओमप्रकाश सांकला जिला कोटा अध्यक्ष,पृथ्वीराज कर्ण , गोविन्द सिंह कर्ण धोलपुर सहित सहित समारोह में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने मेधावी छात्र छात्राओं को स्नेह आशीर्वाद,शुभकामनाएं दी, सभी समाज सेवियों ने मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह की भूरि भूरि प्रसंशा की । गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जबरसिंह कर्ण एवं राजकुमार कर्ण महासचिव गुजरात प्रदेश ,कोषाध्यक्ष हरज्ञान सिंह कर्ण, गुजरात प्रदेश एवं अनिल सिंह सचिव कर्णवंशी,वीर सिंह कर्ण उपाध्यक्ष ,राजेश कर्णवंशी कार्यालय सचिव, राजवीर कर्ण ,अनारसिंह कर्णवंशी,रिंकु कर्ण,मुनेश कर्ण , रामजीलाल कर्ण सूत्य राम कर्ण गुजरात प्रदेश संरक्षक एवं समस्त गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी ने देश के कोने कोने से पधारे कंडेरे,करन/ कर्ण समाज बंधुओं व समस्त प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्माननीय वरिष्ठ, श्रेष्ठ समाज सेवियों को अहमदाबाद ( गुजरात) में मेधावी छात्र छात्राओं सम्मान समारोह में पधार कर मेधावी बच्चों का उत्साह वर्धन कर होंसला, मनोबल बढ़ाया। समस्त सम्माननीय समाज बंधुओं को गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी टीम की ओर से दिल की असीम गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी ने संकल्प लिया कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और घर घर शिक्षा का अभियान चलाओ। शिक्षा को जीवन का आधार बनाओं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *