Spread the love

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव में घर से लापता हुए एक किशोर के तीन दिन बाद अपनी बुआ के घर मिलने पर विवाद खड़ा हो गया। किशोर के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि बुआ ने बच्चे के अपने घर में होने की जानकारी परिवार को नहीं दी। मामले में थाने में लिखित तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है शिकायत के अनुसार, पिता छुट्टन की डांट से नाराज होकर किशोर घर से चला गया था। परिजनों ने तीन दिनों तक उसकी लगातार तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी हुई कि किशोर अपनी बुआ के घर पर मौजूद था माता-पिता का आरोप है कि बुआ ने तीन दिनों तक बच्चे को अपने घर में रखा, लेकिन इसकी सूचना परिवार को नहीं दी, जिससे परिजन परेशान होकर उसकी तलाश करते रहे। घटना से आहत माता-पिता ने सुमेरपुर थाने में तहरीर देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *