Spread the love

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस द्वारा राठ, मौदाहा एवं थाना सदर की ZFD (Zero Fatality District) सीसी टीम को एक दिवसीय यातायात प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान टीम को यातायात संकेतों की पहचान, उनके महत्व एवं पालन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बॉडी वॉर्न कैमरा के संचालन और ड्यूटी के दौरान उसके प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
प्रतिभागियों को लेज़र स्पीड मीटर से वाहनों की गति मापने तथा ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच करने की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई।
इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने के दुष्परिणामों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आधुनिक उपकरणों के प्रभावी उपयोग और जनजागरूकता के माध्यम से सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *