Spread the love

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)—के बारे में जानकारी दी गई।
महिला पुलिस कर्मियों ने गुड टच-बैड टच की पहचान, महिलाओं के अधिकार, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी जैसी घटनाओं पर तुरंत 1090 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *