Spread the love

हमीरपुर – मौदहा क्षेत्र के ग्राम मकरांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल चार लोगों की जान यूपी-112 पीआरवी कर्मियों की तत्परता से बच गई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:34 बजे यूपी-112 पीआरवी को सूचना मिली कि मकरांव गांव के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना भरुआ सुमेरपुर निवासी पुष्पराज ने दी थी।सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात कमांडर आरक्षी प्रदीप यादव और सब-कमांडर होमगार्ड सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद बिना देर किए पीआरवी वाहन से सीएचसी मौदहा पहुंचाकर उपचार के लिए भर्ती कराया।घायलों की पहचान पूजा पत्नी मिथुन, गगन पुत्र मिथुन, रौनक पुत्री मिथुन और रियांश पुत्र मिथुन, निवासी घाटमपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार पीआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। उनकी इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *