Spread the love

हमीरपुर। जनपद में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में रेस्को (RESCO) मॉडल के तहत स्थापित 70 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सौर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग समय की आवश्यकता है। कलेक्ट्रेट में स्थापित यह प्लांट न केवल सरकारी भवन की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, बल्कि बिजली खर्च में कमी, कार्बन उत्सर्जन में गिरावट और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की अक्षय ऊर्जा नीति के अनुरूप जनपद में ऊर्जा संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेस्को मॉडल के तहत स्थापित यह प्लांट सरकारी कार्यालयों को किफायती और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराएगा, जिससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और लंबे समय में सरकारी संसाधनों की बचत भी होगी। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी नजारत पैगाम हैदर, अपर उपजिलाधिकारी के.डी. शर्मा, परियोजना अधिकारी नेडा आर.बी. ओझा, प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि जनपद के अन्य सरकारी संस्थानों में भी चरणबद्ध तरीके से अक्षय ऊर्जा आधारित ऐसी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *