Spread the love

हमीरपुर | क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी पेयजल योजना के नलकूप की मोटर जलने से स्कीम के संबंधित गांवों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है क्षेत्र के अलरा गौरा गांव निवास अजय श्रीवास्तव भानु यादव, पुष्पेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गांव स्थित तेजल योजना के नलकूप नंबर एक की मोटर जल गई है जिसके चलते मंगलवार को आपूर्ति नहीं हो सकी। बताया कि मोटर फुंकने से अलरा गौरा के लगभग 200 कनेक्शन धारकों के सामने पीने की पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण ने बताया कि संबंधित योजना के विषय में नमामि गंगे योजना के अवर अभियंता शंकु कुमार को भी अवगत करा दिया गया है। लेकिन दोपहर बाद तक मोटर बदलने की कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी। वही इस मामले में अवर अभियंता शंकु कुमार ने बताया कि संबंधित स्कीम एडवर्ड कंपनी को हैंडोवर कर दी गई है और यही कंपनी मरम्मत और रखरखाव की देखभाल करेगी। जब इस संबंध में एडवर्ड कंपनी के अर्पित सचन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मोटर जलने की सूचना नहीं है जानकारी करके जल्दी ठीक कराएंगे।।के संबंधित गांवों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।।
क्षेत्र के अलरा गौरा गांव निवास अजय श्रीवास्तव भानु यादव, पुष्पेंद्र द्विवेदी ने बताया कि गांव स्थित तेजल योजना के नलकूप नंबर एक की मोटर जल गई है जिसके चलते मंगलवार को आपूर्ति नहीं हो सकी। बताया कि मोटर फुंकने से अलरा गौरा के लगभग 200 कनेक्शन धारकों के सामने पीने की पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण ने बताया कि संबंधित योजना के विषय में नमामि गंगे योजना के अवर अभियंता शंकु कुमार को भी अवगत करा दिया गया है। लेकिन दोपहर बाद तक मोटर बदलने की कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी। वही इस मामले में अवर अभियंता शंकु कुमार ने बताया कि संबंधित स्कीम एडवर्ड कंपनी को हैंडोवर कर दी गई है और यही कंपनी मरम्मत और रखरखाव की देखभाल करेगी। जब इस संबंध में एडवर्ड कंपनी के अर्पित सचन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मोटर जलने की सूचना नहीं है जानकारी करके जल्दी ठीक कराएंगे।।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *