Spread the love

हमीरपुर। ‘वृद्ध जनों के स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम के साथ आज 21 जून 2026 को जनपद के बिहूनी कलाँ में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर निरेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिलाषा सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिहूनी कलाँ में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ और ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया शिविर में योग प्रशिक्षक रामचंद्र और महिला योग प्रशिक्षिका रिंकी ने उपस्थित जनसमुदाय को योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बेहद सरल तरीके से अनुलोम-विलोम, कपालभाति, और ध्यान लगाने के सही तरीकों को समझाया इस योग शिविर में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत कुल 320 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग की बारीकियों को सीखा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने इस वर्ष की विशेष थीम “वृद्ध जनों के स्वास्थ्य के लिए योग” पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बढ़ती उम्र में योग कैसे एक वरदान साबित हो सकता है। ग्रामीणों को दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी ग्राम वासियों को संकल्प दिलाया गया कि वे योग को सिर्फ एक दिन का आयोजन न मानकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ रखेंगे।
शिविर को सफल बनाने में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के समस्त स्टाफ और स्थानीय युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *