हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हमीरपुर के मौदहा नगर स्थित मंडी समिति परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगाए गए जागरूकता बैनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। आप तो बता दे की करोड़ों का बजट ठिकाने लगाने वाली मौदहा नगर पालिका अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मामूली एक बैनर भी प्रिंट नहीं कर सकी और योग मंच पर 2025 लिखे पुराने बैनर लगा कर उपस्थित लोगों को जागरूक संदेश पढ़ाया जो हास्य का पात्र बन रहा, फिर हाल टूटी फूटी व्यवस्थाओ के साथ उपस्थित सभी लोगों ने योगाभ्यास किया साथ ही
नियमित योग अपनाने और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया अधिकारियों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक प्राचीन पद्धति है, जिसे अपनाकर व्यक्ति निरोग और तनाव मुक्त जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। मंडी समिति परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योग के महत्व को समझते हुए सहभागिता की।
