Spread the love

हमीरपुर | अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर समाजसेवी संगठन मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन के सौजन्य से मौदहा नगर के रहमानिया स्पोर्ट्स ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली ने की उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में योग दिवस का कार्यक्रम उनके संगठन का यह दूसरा कार्यक्रम है। संगठन समाजहित में लगातार पिछले कई वर्षों से अपना योगदान दे रहा है अभी पिछले दिनों पर्यावरण दिवस के रूप में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक जागरूकता संगोष्ठी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था और आज योग दिवस के रूप में लोगों को स्वस्थ एवं निरोग बनाए रखने के लिए इस योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान योग शिविर में योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग के विभिन्न आसन कराए और स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए । योग प्रशिक्षक की भूमिका में नगर के जाने माने समाजसेवी अरशद मामा,आर एस मधुपिया एवं हामिद अहमद रहे । इस दौरान योग सिखा रहे वरिष्ठ हामिद अहमद ने बताया कि उनकी आयु इस समय 85 वर्ष है और इस उम्र में भी वह पूरी तरह स्वस्थ हैं इसका कारण उनका नियमित योग एवं व्यायाम करना हैं उनका कहना कि उनकी दैनिक दिनचर्या में योग एवं व्यायाम एक लंबे समय से शामिल है। इसी तरह एडवोकेट आर एस मधुपिया ने बताया कि उनके नियमित योग करने से वह आज तक बीमार नहीं हुए है जबकि उनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी । योग आसन में अरशद मामा का शीर्षासन एवं पेट का आसन बहुत ही अदभुत रहा उन्होंने योग प्रशिक्षुओं से बिना अभ्यास के इन आसनों से सावधानी बरतने की अपील की । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सैय्यद शहबाज अली ने योग के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी देते हुए बताया कि योग भारत की प्राचीन काल से ही अमूल्य विरासत एवं धरोहर रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में हम आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग महज शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि मन,शरीर एवं आत्मा को संतुलित करने का एक माध्यम है। योग से एकाग्रता, सकारात्मकता एवं मन को शांति मिलती है । इस दौरान बहु संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *