हमीरपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा आज 1 जून 2026 को जनपद हमीरपुर का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह हाल ही में हुई पुल दुर्घटना से प्रभावित एवं शोकाकुल परिवारों से भेंट कर उन्हें सांत्वना देंगे तथा उनकी समस्याओं और मांगों को सुनेंगे।
दुर्घटना प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद श्री शर्मा जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी भेंट करेंगे। इस दौरान वे जिलाधिकारी हमीरपुर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें दुर्घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, आश्रितों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा जनपद एवं बुंदेलखंड क्षेत्र की सार्वजनिक अवसंरचनाओं के सुरक्षा ऑडिट सहित विभिन्न जनहित संबंधी मांगें शामिल होंगी।
जिलाधिकारी से मुलाकात के पश्चात श्री शर्मा स्थानीय एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में वे पुल दुर्घटना, प्रभावित परिवारों की वर्तमान स्थिति तथा कांग्रेस पार्टी की मांगों और रुख को विस्तार से रखेंगे।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इनमें मितेन्द्र दर्शन सिंह, महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश (मध्य) के प्रभारी, दीपक शिवहरे तथा रूपेश सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय सचिव भारतीय युवा कांग्रेस एवं राष्ट्रीय चेयरमैन, युवा कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा है कि यह दौरा केवल संवेदना व्यक्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों की आवाज़ को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का एक प्रयास है। संगठन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए
