Spread the love

हमीरपुर – सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक चालक संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना पुल से नदी में कूद गया। नदी में डूबते चालक को देखकर स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक सुरेन्द्र उर्फ छोटू शंखवार पुत्र महेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर, शराब के नशे की हालत में अज्ञात कारणों से यमुना पुल से नदी में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद नाविकों की मदद से चालक को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के मुताबिक चालक की हालत फिलहाल सामान्य और स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *