Spread the love

राठ (हमीरपुर)। तहसील परिसर में आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उनके मंडल की युवा टीम के द्वारा राठ को जिला घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने तहसील परिसर में राठ जिला बनाओ के समर्थन में नारेबाजी भी की।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र की महत्वपूर्ण तहसील राठ आज भी हमीरपुर जनपद के अंतर्गत प्रशासनिक रूप से संचालित हो रही है। जबकि वर्तमान परिस्थितियों में राठ नगर जनसंख्या, राजस्व, व्यापारिक गतिविधियों, भौगोलिक आवश्यकता, जनहित एवं प्रशासनिक दृष्टि से एक स्वतंत्र जिले के रूप में विकसित होने की पूर्ण पात्रता रखता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता को छोटी-छोटी प्रशासनिक आवश्यकताओं और समस्याओं के लिए आज भी 85 किलोमीटर दूर हमीरपुर मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे धन और श्रम तथा समय की हानि होती है।
उन्होंने बताया की जनसंख्या की दृष्टि से राठ को जिला बनना बहुत ही जरूरी है। तथा इसके अलावा राठ बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। जहां अनाज, कृषि उत्पादन, सर्राफा व्यापार, ऑटोमोबाइल, मोबाइल, निर्माण सामग्री, खाद बीज एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियां बड़े स्तर पर संचालित होती हैं। तथा राठ क्षेत्र में सैकड़ों सक्रिय जीएफटी पंजीकृत व्यापारी एवं प्रतिष्ठान कार्यरत है। जिसमें अनाज व्यापारी, मोबाइल व्यवसायी, ऑटोमोबाइल व्यापारी, सर्राफा व्यवसाय एवं कृषि संबंधित व्यापार प्रमुख है। तथा इसके अलावा वर्तमान में किसी भी राजस्व, न्यायालय, पुलिस, पेंशन, प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य, अथवा अन्य सरकारी कार्य के लिए नागरिकों को हमीरपुर जाना पड़ता है। जिससे नागरिकों का पूरा दिन यात्रा और कार्यालय के चक्कर लगाने में निकल जाता है। वहीं राठ जिला बनाओ आंदोलन को लेकर भी नागरिक उत्साहित नजर आए। तथा आम नागरिकों ने नेताओं व जनप्रतिनिधियों के लिए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि पूरे मनोयोग से राठ को जिला बनाने के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। जबकि अब राठ को जिला बनाया जाना बहुत ही आवश्यक है। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मयंक भटनागर, निलेश लोधी, मुकेश कुमार, परशुराम, कामेश गुप्ता, अनिल कुमार, जितेंद्र सोनी, नीरज कुमार गुप्ता ,शेखर शुक्ला, शौर्य पुरवार, हेमंत सिंह, व्यापार मंडल के नगर प्रभारी धर्मेंद्र साहू उर्फ खुल्ले व सुनील कुमार के अलावा अन्य तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *