Spread the love

हमीरपुर | जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामुपुरवा गांव में पिछले पांच दिनों से लापता एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव सोमवार को गांव के पीछे स्थित तालाब के किनारे एक पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, दामुपुरवा निवासी छन्नू लाल (70 वर्ष) बीते 25 मार्च से अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद 26 मार्च को मृतक की पुत्री शीतला ने मुस्करा थाने में पिता की गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने तत्काल मामला दर्ज कर वृद्ध की तलाश शुरू कर दी थी सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र राजपूत ने गांव के पीछे बने तालाब के पास विलायती बबूल के पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेश तिवारी और फील्ड यूनिट ने जब जांच की, तो शव की शिनाख्त लापता छन्नू लाल के रूप में हुई शव की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी थी और उसमें कीड़े पड़ गए थे, जिससे पुलिस का अनुमान है कि फांसी लगाकर आत्महत्या की यह घटना लगभग 5 दिन पुरानी है घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से वैधानिक जांच कर रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *