Spread the love

हमीरपुर | सरीला क्षेत्र के ममना में स्थित पं. गयादीन चंसौरिया बालिका हाईस्कूल विद्यालय में शैक्षिक वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र यादव ममना (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि)व विशिष्ट अतिथि विमलेश अहिरवार (जिला पंचायत सदस्य)ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय द्वारा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक परीक्षा में करीना, शिवानी, प्राची, दीक्षा, कनिका,अंशल सिंह,कान्हा,अंकित,साड़ियां, निहाल ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान तथा अल्ताफ, रौनक, प्रतिज्ञा, ईशका, अंश,रिषभ, आर्यन,वंश,वेदिका ने अपनी अपनी कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थित यह विद्यालय 35 वर्षों से निम्न एवं मध्यम वर्ग के अभिभावकों के बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस विद्यालय में कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। विशिष्ट अतिथि विमलेश अहिरवार ने संस्था के प्रबंधक हरिमोहन चंसौरिया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाके में विद्यालय की स्थापना करके शिक्षा की अलग जगाई है। इस विद्यालय की स्थापना से ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह विद्यालय अपने आप में एक अद्वितीय है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित कर छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार, उपप्रधानाचार्य बाल किशन,वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र,सहायक अध्यापक दीपक कुमार, यासीन, राहुल कुमार ,खुशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *