Spread the love

हमीरपुर। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और यदि इरादे फौलादी हों, तो सफलता कदम चूमती है हमीरपुर जनपद के राठ नगर के सिकंदरा निवासी और मुस्करा के शिवानी अलरा में तैनात लेखपाल सुनील पटेल की सुपुत्री पारुल पटेल ने यूपी पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर GST असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है पारुल पटेल की प्रारंभिक शिक्षा से ही उनकी प्रतिभा के संकेत मिलने लगे थे। उन्होंने राठ के प्रतिष्ठित सेठ छोटे लाल एकेडमी से हाईस्कूल में 96% और इंटरमीडिएट में 95% अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की थी। अपनी इसी मेधा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की और निरंतर प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटी रहीं पारुल के पिता सुनील पटेल, जो वर्तमान में मुस्करा थाना क्षेत्र के शिवानी अलरा में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं, अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गदगद हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर दिल्ली के बड़े कॉलेजों में शिक्षा पाकर इस मुकाम तक पहुँचना न केवल पारुल की मेहनत, बल्कि उनके परिवार के अटूट विश्वास का भी परिणाम है जैसे ही पारुल के असिस्टेंट कमिश्नर (GST) पद पर चयन की खबर राठ और मुस्करा क्षेत्र में फैली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि पारुल ने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *