हमीरपुर – थाना चिकासी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बिलगांव टीला में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को टीम ने सूचना के आधार पर गांव में दबिश दी, जहां दो लोग अवैध रूप से शराब बनाते मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह (59) और उनके पुत्र सुरेन्द्र सिंह (25) निवासी बिलगांव टीला के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम सेजवार और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।
