Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय, हमीरपुर में जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आगंतुकों एवं जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को एक ही समस्या के लिए बार-बार कलेक्ट्रेट अथवा किसी अन्य कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर ही प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से उच्च स्तर के कार्यालयों तक न आना पड़े। इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत किया जाए जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गूगल मीट के माध्यम से सीधे संवाद कर शिकायतों की स्थिति एवं उनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक संदेश एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतकर्ता को समयबद्ध रूप से राहत उपलब्ध कराने के साथ ही निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को सुगम, संवेदनशील एवं प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *