Spread the love

राठ हमीरपुर – आठवें दिन रामबाग आयशर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में राजपूत ट्रेडर्स ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 74 रन बनाए, जिसमें रविंद्र साहू ने 22, अभिषेक 16 और आलोक ने 15 रन बनाए। जवाब में JMK की टीम 10 ओवर में 70 रन ही बना सकी और 4 रन से हार गई। पवन राजपूत ने 21 और राणा ने 13 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रविंद्र साहू रहे, जबकि अमन यादव ने 2 विकेट लिए। मुख्य अतिथि मनोज वर्मा रहे।
दूसरे मैच में मां महेश्वरी भेड़ी ने 10 ओवर में 9 विकेट पर 79 रन बनाए। अतीफ गौरी ने 19 और अतीफ पठान ने 15 रन बनाए। जवाब में रॉयल रामबाग ने 1 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया। बटलर ने 26 और साहिल ने 20 रन बनाए। भेड़ी की ओर से शाहिद हकीम ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच बटलर चुने गए। मुख्य अतिथि नीलू शर्मा रहे।
तीसरे मैच में यंग स्टार मुहाना 66 रन पर ऑल आउट हो गई। जिला पंचायत रिहुटा ने 8.1 ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया। मीनाज हाशमी ने 30 और सेखु ने 17 रन बनाए। मुहाना की ओर से ताज ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच श्रीराम रहे। इस अवसर पर पत्रकार सीतू सेंगर व देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *