Spread the love

राठ (हमीरपुर)। संविधान दिवस पर नगर के अंबेडकर चौराहा पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अंबेडकर स्थलों के सुंदरीकरण के लिए की गई घोषणाओं का लाइव प्रसारण देखा।
संविधान दिवस पर क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बताया कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर गरीब, वंचित असहाय, शोषित वर्ग के लोगों व महिलाओं को समानता का अधिकार व सम्मान दिलाया। जिसको कभी बुलाया नहीं जा सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने बताया कि बाबा साहब ने एक समाज के लिए नहीं आपूर्ति हर वर्ग की हितों को ध्यान में रखते हुए उनके उत्थान के लिये कार्य किये हैं।इसलिए आज हर वर्ग का व्यक्ति उनका सम्मान करते हुए उनके बताएं मार्ग में चलने का प्रयास करता है। वही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता दृगपाल सिंह ने अंबेडकर चौराहे सुंदरीकरण को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष करण राजपूत, जिलामंत्री रामसेवक राजपूत, राजेश मुखिया, जेई भूपेंद्र पटेल, नीरज द्विवेदी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *