Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव के पास गुरुवार को एक चलती ईको कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि धुआं उठता देख चालक और कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया ​जानकारी के अनुसार, कार चालक अमन निषाद राठ से मरीज को छोड़कर कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही कार बिहूनी गांव के पास पहुंची, अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और सवारियों के साथ बाहर निकल भागा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया ​बीच सड़क पर कार जलती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *