Spread the love

राठ (हमीरपुर)। लोक भारती मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार (22 नवंबर) को नगर के सत्कार वाटिका पैलेस (गेस्ट हाउस) में सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन में कुल 21 जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों ने नवदंपतियों को सुखद व उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कुरारा (हमीरपुर) की अध्यक्ष आशारानी कबीर ने कुरारा से पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) राठ ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें प्रमाण पत्र भेंट किए सम्मेलन में अंकित मोटर्स राठ के मनोज गुप्ता की ओर से वर-वधू को उपहार भेंट किए गए। किन्नर समाज के सदस्यों ने भी पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को मंगल आशीर्वाद दिया। लोक भारती मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी जोड़ों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा गृहस्थी की सामग्री के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी प्रदान किए गए।
इस दौरान लोक भारती के सभी सदस्यों समेत पत्रकार दीपक साहू, मैयादीन साहू, कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष साहू, राम सिंह राजपूत, पत्रकार लल्लू साहू (कबरई), मोहन साहू (बांदा), नीरज राजपूत और हरिबहादुर पांचाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में व्यवस्थापक आलोक साहू और शिवम राठौर का योगदान रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *