Spread the love

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज तहसील हमीरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पतारा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए सात अधिकारियों के प्रति जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। अनुपस्थित अधिकारियों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, परियोजना अधिकारी (डूडा), अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता नलकूप, भूमि संरक्षण अधिकारी (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी जन चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पतारा स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। गौशाला संचालन में लापरवाही के दृष्टिगत ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) को सख्त चेतावनी देते हुए पांच दिन के भीतर गौशाला की समस्त व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए जन चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाया जाए तथा ग्रामीणों की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *