Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची अभियान के अंतर्गत भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर बैठक कर छूटे मतदाताओं को सूची में जोड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से भी संपर्क किया।
भाजपा की जिला उपाध्यक्ष व नगर प्रभारी डॉ0 आराधना राजपूत ने शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव का आधार मतदाता होता है। इसलिए एक भी मतदाता को नहीं छूटना चाहिए, वह चाहे किसी भी पार्टी का हो।
इस दौरान उन्होंने भाजपा विस्तारक अभय प्रताप सिंह, महामंत्री मुकेश गुप्ता व दीपू मुंशी, उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना व बूथ अध्यक्ष अनुज शर्मा के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क भी किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *