Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर की पठानपुरा स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के पिता की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक सैकड़ा से भी अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
आज भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता के पूज्य पिता जी स्मृतिशेष छविलाल गुप्ता जी की पुण्यतिथि पर गायत्री शक्ति पीठ राठ में सुबह हवन पूजन के बाद एक स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर डा० सुनील सोनी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमे लगभग 150 मरीजो ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया जिला महासचिव कामेश गुप्ता, प्रदेश मंत्री ब्रजभूषण सोनी (दाऊ), महोबा वन विभाग रेन्जर लेखराम अनुरागी, दीपक गुप्ता, नीरज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र राजपूत, विकास साहू, पवन गुप्ता, जिला मंत्री नीरज गुप्ता, प्रशांत गुप्ता राष्ट्रवादी, दीपक गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष शिवांगी राजपूत, शालिनी अग्रवाल, किरण गुप्ता, पूजा गुप्ता, राममूर्ति गुप्ता, संगीता गुप्ता, संगीता सोनी, शारदा गुप्ता, संध्या सोनी, साधना सोनी, नीलम गुप्ता, सरोज गुप्ता अपर्णा गुप्ता निशा सिंह, विमला गुप्ता, शशि गुप्ता, सुदामा गुप्ता, सुषमा गुप्ता सत्यभामा गुप्ता सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *