Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर)। हमीरपुर जनपद के विकासखंड मुस्करा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्करा में ‘विकसित भारत – जी राम जी’ अभियान के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालिका देवी सब्जी मंडी परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई सब्जी मंडी में इंटरलॉकिंग होने से क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और आम राहगीरों को कीचड़ और जलभराव से राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, आर.ई.डी. के जेई जितेंद्र कुशवाहा तथा ब्लॉक मुस्करा की अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चंदा वर्मा उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व श्रमिक मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *