Spread the love

मौदहा हमीरपुर। इस समय ग्राम पंचायतो में जमकर गडबड झाला किया जा रहा है। कहीं मनरेगा योजना के तहत फर्जी काम दिखाया जा रहा है तो कहीं घटिया सामग्री से निर्माण कराया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मौदहा विकास खण्ड के ग्राम मंकरांव से सामने आया है। हालांकि इस मामले की जानकारी करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी को फोन लगाया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
मौदहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मंकरांव में नेशनल हाईवे 34से जूनियर हाईस्कूल होकर हो रहे सीसीरोड निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि खण्ड विकास कार्यालय में विराजमान जिम्मेदार आंखे बंद किए हुए इस भ्रष्टाचार को अपनी मौन स्वीकृति दे रहे हैं। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि, कार्य योजना में डस्ट नहीं है लेकिन कुछ स्थानों पर जमीन धंसने से बचाने के लिए डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि इस मामले की जानकारी करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी से फोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *