Spread the love

कुरारा, हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सम्पूर्ण देश में शाखा के माध्यम से कार्यक्रम शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुरारा खण्ड के द्वारा शाखा संगम का कार्यक्रम मौन बगार, भौली रोड़ पर मनाया गया। जिसमें सभी 6 मण्डलों के 40 गांव की सभी शाखाओं को एक साथ लगाकर शाखा संगम का कार्यक्रम मनाया गया। सभी स्वयंसेवक ने उत्साह पूर्वक खेल, समता आदि कार्यक्रम किये। कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी 1925 से प्रारंभ हुई संघ के स्वयंसेवक शाखा के माध्यम से आज सम्पूर्ण देश में भारत का भाव लेकर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा शाखाएं लगाई जा रही है। इस मौके पर विभाग संघचालक गोपालदास पालीवाल, खण्ड संघ चालक अर्जुन सिंह, विभाग प्रचारक ऋतुराज, जिला प्रचारक धनंजय, विभाग प्रचार प्रमुख राजेश शुक्ल, जिला प्रचार प्रमुख भारत सिंह, खण्ड प्रचारक सचिन सहित हजारों की संख्या में स्वयंसेवक एवं मातायें, बहिने उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *