Spread the love

मौदहा हमीरपुर। मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में शारदीय नवरात्रि के चलते कुल 113 स्थानों पर देवी पांडाल सजाए जाएंगे। वहीं अलग-अलग पांडाल कमेटियों ने झांकियां सजाने का काम शुरू कर दिया है मौदहा कस्बा में नवरात्रि पर्व को लेकर तहसील मार्ग में चार स्थानों सहित रामलीला मैदान, अरतरा तिराहा, गुड़ाही बाजार, मराठी पुरा समेत कुल सत्रह स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित कर यहां नौ दिनों तक झांकियों के अलग-अलग रूप में सजाएंगे । वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 56 स्थानों पर देवी प्रतिमाओं के पंडाल सजाए जाएंगे। सिसोलर गांव सहित क्षेत्र के गांवों में कुल 40 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी इनमें आठ मंदिर भी शामिल हैं। इधर देवी प्रतिमाएं सजाने वाली कमेटियों ने अपने-अपने पांडालों के लिए देवी प्रतिमाएं मंगा ली हैं।इन पांडालों में रविवार को विधिवत पूजन अर्चन के साथ देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। पांडालों में स्थापित झांकियां को अलग-अलग मनमोहन अंदाज में सजाकर भक्तों के दर्शनों को खोली जायेंगी।फिलहाल देवी भक्तों ने अपनी झांकियां सजाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। देवी पांडालों के साथ ही नगर समेत क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में रंग रोगन कर इन्हें लाइट व झालर से सजाने काम दिन रात चल रहा है। फिलहाल नवदुर्गा शुरू होते ही देवी भक्तों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है वहीं प्रशासन ने नगर की गलियों की सफाई,बिजली व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने मातहतों को विशेष निर्देश दिए हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *