Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को ठड़ेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में बाल संरक्षण एवं बच्चों के अनुकूल विधिक सेवाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन एवं सचिव वंदना अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। पीएलवी गणेश सिंह ने बच्चों को उनकी समझ के अनुसार सरल भाषा में कानूनी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालसा की बाल अनुकूल विधिक सेवाएं योजना के तहत सभी बच्चों को बिना किसी आय सीमा के मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार है। पीएलवी ने पॉक्सो एक्ट 2012, गुड टच-बैड टच, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना पर चुप न रहें और तुरंत अभिभावक या शिक्षक को बताएं। आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनामिका, शिक्षक हरीराम गुप्त, कैलाश सोनी, कल्याण सिंह सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *