राठ (हमीरपुर)। तहसील राठ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम चित्रा निर्वाल को सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आज तहसील मुख्यालय राठ में तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपाल एकत्र हुए और तहसील अध्यक्ष प्रिंस यादव की अध्यक्षता में हुए धरना-प्रदर्शन में लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण और पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य लंबित न्यायोचित मांगों को उठाया। लेखपालों का कहना है कि परिषदादेश के बाद भी लेखपालों को संबंधित पटल से नहीं हटाया जा रहा है।बैठक का संचालन उपमंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया।
इस दौरान जयप्रकाश, लोकेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र बहादुर, रामगोपाल अनुरागी, दिलीप कुमार, रघुवीर सिंह, पुनीत कुमार, भरत कुमार, आरती गुप्ता, सावित्री पाल, कविता द्विवेदी, मोनिका राजपूत समेत तहसील राठ के अन्य लेखपाल मौजूद रहे।