हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, हमीरपुर द्वारा अधिवक्ता भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। शिविर में जनपद न्यायाधीश एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने मानवता और सेवा की भावना के साथ जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए स्वेच्छा से पुष्पेंद्र प्रजापति एडवोकेट, अभितेज सक्सेना एडवोकेट, वैभव मिश्रा एडवोकेट, अर्पित साहू एडवोकेट, शोभित चक्रवर्ती एडवोकेट, उदय नारायण एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओ ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर का आयोजन महामंत्री अश्विनी कुमार प्रजापति एवं दीपक चक्रवर्ती द्वारा किया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि अधिवक्ता दीपक चक्रवर्ती ने अपने जीवन में 15वीं बार रक्तदान किया।इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि कानून की रक्षा करने वाले हाथ जरूरत पड़ने पर जिंदगी बचाने के लिए भी सदा आगे बढ़ते रहेगे। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
रक्त का कोई धर्म, जाति या पहचान नहीं होती। कहा कि किसी जरूरतमंद की नसों में जब हमारा दिया हुआ रक्त जीवन बनकर दौड़ता है, तब इंसानियत ही हमारी सबसे बड़ी पहचान बन जाती है।
हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने सभी रक्तदाताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।