Spread the love

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में गड्ढामुक्त सड़कों/सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़कों की वर्तमान स्थिति तथा गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए जिलाधिकारी ने कहा कि अब बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। बारिश के दौरान जलभराव, कटान अथवा अन्य कारणों से जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं अथवा गुणवत्ता संबंधी कमियों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका चिन्हांकन कर अक्टूबर माह से ही जनपद की सभी संबंधित सड़कों पर मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी सड़क गड्ढायुक्त स्थिति में नहीं रहनी चाहिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी अपने अधीन कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करे तथा कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी सड़क की मरम्मत में गुणवत्ता से समझौता न हो और कराए गए कार्य टिकाऊ हों, यह सुनिश्चित किया जाए बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सड़कों की वर्तमान स्थिति के हालिया फोटोग्राफ्स सहित अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि सड़कवार वास्तविक स्थिति एवं कराए गए कार्यों का प्रभावी ढंग से परीक्षण किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता में कमी अथवा अन्य शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता की लगातार जांच कराई जाए तथा मानकों के अनुरूप कार्य न पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों की जवाबदेही पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान से जुड़े सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा जनपद की सड़कों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्थिति में रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *