Spread the love

​हमीरपुर। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने विकास खंड कुरारा क्षेत्र के ग्राम गुजरोरा और बेरी का औचक स्थल निरीक्षण कर पेयजल परियोजनाओं व शिकायतों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुरारा ब्लॉक के ग्राम गुजरोरा में शिकायतकर्ता की पाइपलाइन चौक होने संबंधी शिकायत की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पाइपलाइन की खुदाई कराकर स्थिति स्पष्ट की जाए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लाइन को क्षतिग्रस्त (डैमेज) किया जाना पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इसके पश्चात, अपर जिलाधिकारी ने ग्राम बेरी स्थित सीडब्ल्यूआर (क्लियर वाटर रिजर्वयार) और जलापूर्ति प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएनसी कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। एडीएम नमामि गंगे ने कार्यदायी संस्था को गांव में निर्बाध और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के कड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जिलाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन जनहित में पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *