Spread the love

मुस्करा (हमीरपुर ) | सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के अलरा गौरा गांव में लगा मेला आस्था और उमंग का केंद्र बना रहा। मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान बाबूराम ने फीता काटकर किया।। खूब की लाठियां और मिठाई सावन के सोमवार के दिन नाग पंचमी का त्यौहार होने के चलते सुबह 5 बजे से ही नाग देवता मंदिर में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। दोपहर बाद तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने नाग देवता मंदिर में मत्था टेका और मनोकामनाएं मांगीं।
क्षेत्रीय आचार्य पंडित जगदीश तिवारी ने बताया कि नाग पंचमी पर नाग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष की शांति होती है। इसी मान्यता के चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे थे मेले की रौनक मेले में लाठी, श्री मिष्ठान और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। लाठी की बिक्री के लिए 5 दुकानदार आए थे। दुकानदारों ने बताया कि सभी दुकानों की मिलाकर लगभग ₹ एक लाख साठ हजार की लाठियां बिकीं इसके साथ ही श्री मिष्ठान की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल दिखी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *