मुस्करा हमीरपुर। घरेलू कलह से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
कस्बा के राठ रोड हाइवे किनारे बने शौचालय के पास एक अधेड़ व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था देख राहगीरों ने पीआरवी 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसवारी निवासी आशिक ने बताया कि उसके पिता अब्बास 56 वर्ष पुत्र हनीफ काफी दिनों से पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। इसी कलह और तनाव से तंग आकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। पिता आज दोपहर घर में बिना बताए बसवारी से मुस्करा पहुंचे थे, जहां राठ रोड पर हाईवे किनारे बने शौचालय के डिवाइडर पर अचेत अवस्था में मिले। पिता को लोगों ने अचेतावस्था में देख 112 पुलिस को सूचना दी। पीआरवी टीम ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलवाया और अचेत पड़े अब्बास को तुरंत सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनुलिका वर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अब्बास को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे जिसमें विवाहित बड़ा बेटा अबरार तहसील मौदहा में वकालत का काम करता है। दूसरा छोटा बेटा आसिक और एक बेटीअविवाहित है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त मामले में लिखित तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Cảm ơn bài viết. Với dịch vụ du học Hàn Quốc chuyên nghiệp, Letco giúp bạn tiết kiệm thời gian và chi phí chuẩn bị hồ sơ. Truy cập letco.vn để biết thêm.