Spread the love

कुलपहाड़ (महोबा) | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नगर में चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान को नई गति मिली है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने सक्रिय भागीदारी कर अभियान को मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह, कमल सिंह, उमेश कुमार, सुमित एवं रफी अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान टीबी की जांच, समय पर पहचान, जागरूकता एवं पूर्ण उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि समय पर जांच और पूरा इलाज कराकर इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे टीबी मुक्त कुलपहाड़ के लक्ष्य को हासिल करने में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्तर पर जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक लोगों को जांच और इलाज के लिए प्रेरित करेंगे। नगर पंचायत लगातार टीबी मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में प्रयासरत है और इस अभियान के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *