कुलपहाड़(महोबा) | शासन के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालय खुलते ही छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठेवरा विकासखंड जैतपुर में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विगत वर्षों में पुस्तक वितरण कार्य में लेट लतीफी को देखते हुए, इस वर्ष सत्र प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं को पाठ पुस्तकों का वितरण कराया जा रहा है। जैतपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठेवरा ग्राम में पाठ्य पुस्तक का वितरण इंजीनियर सुरेंद्रपाल सिंह, राजश्री, डॉ आशीष खरे उपप्रबंधक जनतंत्र इंटर कॉलेज, इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल रावतपुरा की मौजूदगी में किया गया। विधालय प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। कक्षा 8 के महक, पियूष, अरुण व कक्षा 7 के मयंक, मुस्कान, पूजा एवं कक्षा 6 के विशाल बाबू, रेशमा ने बताया कि इस वर्ष स्कूल खुलते ही कापी किताबें मिलने से पढ़ाई में सुविधा रहेगी। इस अवसर पर तीन दर्जन बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
