Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर । डेढ माह पूर्व आई आंधी से ध्वस्त हुई एक दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों की लाइन दुरुस्त नहीं होने से किसान धान की फसल नहीं बो पा रहा है। शिकायत के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी लाइन नहीं बना रहे हैं। किसानों ने मामले की शिकायत अधिशाषी अभियंता से करके लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है।
पंधरी के किसान कामता प्रसाद वर्मा, सुरेश चंद्र, रजत कुमार, धर्मेंद्र यादव, राम बहादुर, जुगल किशोर, अरविंद कुटार, भूपेंद्र सिंह, रामदयाल कुटार, मानसिंह, नरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, बबलू वर्मा आदि ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गत 28 मई को आई आंधी से उनके नलकूपों की लाइन ध्वस्त हो गई थी। कई बार शिकायत के बाद उनकी लाइन नहीं बनाई गई है। इससे वह धान आदि की फसल नहीं बो पा रहे हैं। किसानों ने अधिशाषी अभियंता से लाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के एसडीओ एमपी सिंह ने बताया किसानों की शिकायत नहीं मिली है अगर किसान आकर उनसे शिकायत करते हैं तो लाइन दुरस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *