Spread the love

सुमेरपुर (हमीरपुर)। विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा में जलभराव और गंदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वच्छ भारत मिशन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मामले ने ग्रामीणों और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। ग्राम निवासी अमन जाटव ने सीसी मार्ग पर बह रहे गंदे पानी का वीडियो साझा कर दावा किया कि गांव में लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह परिहार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित स्थान पर सीसी सड़क नीचे होने के कारण पानी रुक जाता है। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है और सोमवार को जेसीबी मशीन से खुदाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सोमवार को गांव पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *