Spread the love

सुमेरपुर हमीरपुर | राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को कस्बा स्थित परिषद कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कपिल देव यादव ने की। बैठक में आगामी 27 मई 2026 को लखनऊ के प्रेक्षा गृह, विधानसभा गेट नंबर-3 के सामने आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष कपिल देव यादव ने जनपदभर से आए पत्रकारों से संगठन के प्रति समर्पित रहने और एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में सभी पत्रकारों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बताया गया कि अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचने वाले पत्रकारों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और समस्याओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। बैठक में मुन्ना विश्वकर्मा, अजय प्रजापति, शैलेंद्र सिंह, उमेश कुमार, सुमित कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, स्वनेश सोनी, सुरेंद्र सिंह, सुमंत शर्मा, कृष्णकांत सिंह, कुलदीप कुमार, भगवत प्रसाद गुप्ता, पवन गुप्ता, राहिला परवीन, अजय सिंह सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *