श्रीनगर (महोबा)। जिले के थाना sd श्रीनगर के ग्राम पवा निवासी एक मजदूर किसान की जिला मुख्यालय महोबा के नारुपुरा में रात्रि में छत से गिरने से उपचार दौरान जिला अस्पताल महोबा में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पवा निवासी वीरपाल राजपूत पुत्र उदय भान राजपूत उम्र 40 साल के बच्चे जिला मुख्यालय महोबा के नारुपुरा में किराए पर कमरा लेकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वीरपाल भी उनके साथ रहकर मजदूरी करता था। रात्रि में वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरन्त उपचार के लिए जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा चंद्रभान राजपूत ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी श्रीमती राखी राजपूत, दो पुत्रों सौरभ राजपूत और पीयूष राजपूत को रोता बिलखता छोड़ गया है। बताया मृतक खेती करके एवं मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
